50 प्लस कैरी करें Juhi Chawla के डिफरेंट स्टाइल सलवार-सूट


By Shradha Upadhyay13, May 2024 01:00 PMjagran.com

90s ब्यूटी जूही चावला

जूही चावला 90 के दशक की हिट अभिनेत्री हैं। जो कि अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्में और सांग्स दे चुकी हैं। हाल में एक्ट्रेस कई सीरीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

उम्र को मात

56 साल की उम्र में जूही अपने स्टाइलिश फैशन सेंस और फिटनेस से उम्र को मात देती नजर आती हैं। डीवा का हर लुक काफी स्टाइलिश होता है।

जूही चावला सलवार-सूट

आज हम आपको अभिनेत्री के शानदार सलवार-सूट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें 50 प्लस कैरी करके खुद को गॉर्जियस बना सकती हैं।

हैवी घेर प्लाजो सूट

येलो कलर के इस हैवी घेर प्लाजो सूट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हल्दी में आप इसे स्टाइल कर सकती हैं।

सिल्क अनारकली सूट

50 प्लस जूही चावला की तरह प्रिंटेड सिल्क अनारकली सूट को पहनकर खुद को रॉयल लुक दे सकती हैं।

हैवी वर्क पेंट सूट

पिंक कलर के साटन हैवी वर्क कढ़ाई सूट में अभिनेत्री एकदम अप्सरा लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने रेड येलो ऑरेंज और पिंक कॉम्बिनेशन वाला दुपट्टा पहना हुआ है।

हेवी घेर शरारा

पिंक कलर के गोल्डन सितारा वर्क शरारा सूट में डीवा काफी स्टाइलिश लग रही हैं। 50 प्लस इसे कॉपी करके जवां दिख सकती हैं।

पेप्लम सूट

अभिनेत्री का बेबी पिंक सिल्वर वर्क पेप्लम स्टाइल सूट काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। इसे आप किसी भी वेडिंग फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं।

ऐसे ही ट्रेंडी सलवार सूट डिजाइन के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ