90s ब्यूटी Bhagyashree के वेडिंग परफेक्ट सूट-साड़ी, लहंगे


By Shradha Upadhyay01, Jun 2024 05:01 PMjagran.com

90s ब्यूटी भाग्यश्री

भाग्यश्री 90 के दशक की शानदार अभिनेत्री हैं। जिन्होंने 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि इसके बाद डीवा ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आई।

भाग्यश्री सोशल मीडिया स्टार

55 साल की भाग्यश्री आज सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। जो कि आए दिन अपने फिटनेस वीडियो, हेल्थ और ब्यूटी टिप्स के साथ ग्लैमरस ऑउटफिट को लेकर छाई रहती हैं।

भाग्यश्री सूट साड़ी-लहंगे

आज हम आपको अभिनेत्री के खूबसूरत सूट, साड़ी और लहंगे दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें 50 प्लस कैरी करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

भाग्यश्री गोल्डन लहंगा

एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर के हैवी लहंगे कुंदन ज्वैलरी में अपने रॉयल अंदाज से फैंस को दीवाना बना रही हैं। वेडिंग के हर फंक्शन में ये ऑउटफिट जचेगा।

रेड शरारा सूट

रेड कलर के शरारा सूट में भाग्यश्री के ग्लैमरस लुक को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है।

रफल ग्रीन साड़ी

अभिनेत्री लाइट ग्रीन कलर की रफल साड़ी मल्टीकलर ब्लाउज और चोकर नेकपीस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसमें उनका परफेक्ट फिगर भी फ्लॉन्ट हो रहा है।

पीच नेटिड लहंगा

एक्ट्रेस पीच कलर के नेटिड लहंगे सिल्वर बॉर्डर वी नेक चोली में बला की खूबसूरत लग रही हैं। यंग गर्ल्स इससे टिप्स लेकर अपना नूर बढ़ा सकती हैं।

ग्रीन पेंट सूट

समर सीजन में आप भाग्यश्री जैसे ग्रीन सिल्वर यॉक वर्क सूट को ऑफिस में कैरी करके सबकी तारीफ लूट सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ