भाग्यश्री 90 के दशक की हिट अभिनेत्री हैं। जो कि अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए काफी चर्चाओं में छाई रहती हैं।
55 साल की अभिनेत्री अपने ग्लैरमस अंदाज से उम्र को मात देती नजर आती हैं। भाग्यश्री आज भी अपने ड्रेसिंग सेंस से लेकर फिटनेस से यंग एक्ट्रेसेज को मात देती हैं।
आज हम आपको भाग्यश्री के ट्रेंडी साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें 50 प्लस कैरी करके खुद को जवां लुक दे सकती हैं।
समर सीजन में आप एक्ट्रेस की नेटिड साड़ी लुक को ट्राई कर सकती हैं। ये आपको कट स्लीव्स ब्लाउज के साथ यंग लुक देगी।
अभिनेत्री की रेड सिल्क साड़ी विद गोल्डन बॉर्डर लुक एकदम रॉयल लुक दे रहा है। ऐसे में आप इसी भी आइडिया ले सकती हैं।
भाग्यश्री का फ्लोरल साड़ी लुक गर्मियों में आपको कूल कूल लुक देगा। ऑफिस में भी आप इसे कैरी कर सकती हैं।
एक्ट्रेस प्लेन व्हाइट कलर की साड़ी वी नेक ब्लाउज में हॉट लग रही हैं। 50 प्लस भी इस तरह की साड़ी में हॉट नजर आएगी।
इस तरह की रफल साड़ी भी आपके लुक को काफी अट्रैक्टिव बनाती हैं। आप इस लुक को भी ट्राई कर सकती हैं।