क्या आपके पैरों पर शेविंग के बाद छोटे-छोटे काले धब्बे नजर आते हैं? तो चिंता ना करें आज हम आपके लिए 7 ऐसे तरीके लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने Strawberry Legs से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
हमेशा अपनी स्किन के हिसाब से शेविंग क्रीम का चयन करें। शेविंग करने से पहले शेविंग क्रीम को पैरों पर अच्छे से लगाएं, जिससे आपके पैरों को नमी मिलेगी और धब्बे भी कम होंगे।
हमेशा वैक्स के बाद पैरों को एक्सफोलिएटिंग स्क्रब से अच्छे से साफ करें। यह आपकी त्वचा को मुलायम बनाएगा। साथ ही, आपकी खराब कोशिकाओं को हटाने में मदद करेगा।
शेविंग करते समय रेजर सबसे ज्यादा जरूरी होता है। आप रेजर को हमेशा अपनी स्किन के हिसाब से यूज करें। एलोवेरा का रेजर हर स्किन के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है।
शेविंग के बाद त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए हमेशा मॉइश्चराइजर का उपयोग करें। यह अपने पैरों की जलन को कम करेगा। साथ ही, स्किन को ग्लोइंग और मुलायम बनाएगा।
जब भी आप शेविंग करें, तो हमेशा ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें। इससे आपके पैरों पर दाग धब्बे नहीं होते। गर्म पानी आपके पैरों की स्किन को जलाकर अंदर की कोशिकाओं में बढ़ोतरी करता है, जिससे आपके पैर Strawberry जैसे हो जाते है।
वैक्सिंग और एपिलेटर बालों को जड़ों से हटा देता है, जिससे strawberry legs होने की संभावना कम होती है। अगर आप भी इनसे छुटकारा पाना चाहती हैं, तो इस स्टेप को जरूर ट्राई करें।
हमेशा शेविंग करते समय गलत तरीके से रेजर को ना इस्तेमाल करें। अगर आप ऐसा करेंगी, तो आपकी त्वचा में इन्फेक्शन और गंदगी आपके पैरों के छोटे छिद्रों में जमा हो सकती है, जिससे स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या धीरे-धीरे बढ़ती है।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: FreePik