इन लक्षणों से HIV की करें पहचान


By Priyam Kumari01, Dec 2025 05:30 PMjagran.com

HIV क्या है?

HIV/AIDS एक ऐसी बीमारी है, जिसके बारे में लोग अक्सर बात करने से कतराते हैं। यह खतरनाक वायरस शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को धीरे-धीरे कमजोर कर देता है। ऐसे में इनके शुरुआती लक्षणों की पहचान करना बेहद जरूरी है।

लगातार थकान और कमजोरी

थकान केवल काम या व्यायाम के कारण नहीं होती। अगर बिना किसी मेहनत के शरीर हमेशा थका हुआ लगे, उठने-बैठने में भी कमजोरी महसूस हो, यह HIV का शुरुआती लक्षण हो सकता है।

बार-बार इंफेक्शन

सर्दी, खांसी, फंगल इंफेक्शन या मुंह के छाले बार-बार होना HIV का संकेत हो सकता है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से सामान्य बैक्टीरिया और वायरस भी जल्दी हमला कर सकते हैं।

रात में पसीना

आना रात को तेज पसीना आना HIV का शुरुआती लक्षण हो सकता है। यह शरीर में इंफेक्शन और इम्यून सिस्टम के कमजोर होने की वजह से होता है।

वजन में अचानक गिरावट

बिना डाइट या एक्सरसाइज के अचानक वजन घट जाना एक गंभीर लक्षण है। HIV शरीर की पाचन और मेटाबॉलिज्म क्षमता को प्रभावित कर सकता है।

लिम्फ नोड्स का सूजना

गर्दन, बगल और कंधों के पास लिम्फ नोड्स बढ़े हुए महसूस हो सकते हैं। यह इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया है क्योंकि शरीर वायरस से लड़ने की कोशिश करता है।

लगातार पेट की समस्याएं

डायरिया, पेट दर्द, गैस और अपच जैसी समस्याएं लंबे समय तक रहना भी HIV का संकेत हो सकता है। यदि ये समस्या 1-2 हफ्तों से ज्यादा समय तक जारी रहे, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

HIV के शुरुआती पहचान ही सही इलाज की कुंजी है। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva