व्हाइट ब्रेड स्वाद में तो बढ़िया है, लेकिन यह सेहत पर कई तरह के असर डाल सकता है। अगर नाश्ते में आप व्हाइट ब्रेड खाते हैं, तो इससे पहले जान लीजिए इसके भारी नुकसान के बारे में।
व्हाइट ब्रेड में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर में जल्दी ग्लूकोज में बदल जाता है। इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और जल्द ही गिरता भी है, जिससे थकान और भूख जल्दी लगने लगती है।
व्हाइट ब्रेड में फाइबर कम होता है। कम फाइबर के कारण पेट लंबे समय तक भरा नहीं रहता और कब्ज या अपच जैसी समस्या हो सकती है।
व्हाइट ब्रेड जल्दी पचता है और भूख बढ़ाता है। नाश्ते में बार-बार ज्यादा खाने की आदत डाल सकता है। वजन घटाने वाले लोग इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।
सॉफ्ट ब्रेड खाने से शरीर में ट्रांस फैट और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इससे हार्ट अटैक या ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
ज्यादा ग्लाइसेमिक फूड खाने से शरीर में इंसुलिन लेवल बढ़ता है। इससे मुंहासे, दाने और त्वचा पर तेलीयपन की समस्या बढ़ सकती है।
व्हाइट ब्रेड जल्दी ऊर्जा तो देता है, लेकिन यह जल्दी खत्म हो जाती है। दिन के दौरान थकान, सुस्ती और ध्यान कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
व्हाइट ब्रेड में जरूरी विटामिन और मिनरल्स की मात्रा बहुत कम होती है। इससे शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता और कमजोरी महसूस हो सकती है।
व्हाइट ब्रेड खाने के ये भारी नुकसान हो सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva