साउथ और हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको रकुल प्रीत सिंह की 7 हिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
रकुल प्रीत सिंह ने 2009 में गिल्ली फिल्म से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस की फिल्म दे दे प्यार दे लोगों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म में तब्बू और अजय देवगन भी शामिल थे।
साल 2014 में रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म यारियां से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में भी रकुल प्रीत सिंह को बहुत पसंद किया गया था।
साल 2016 में आई फिल्म ध्रुवा में रकुल प्रीत सिंह ने राम चरण के साथ काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
इस लिस्ट में रारंडोई वेदुका चुधम का नाम भी शामिल है। रारंडोई वेदुका चुधम फिल्म में एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पसंद किया था।
साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन के साथ रकुल प्रीत सिंह ने सराइनोडु में काम किया था। सराइनोडु फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
रकुल प्रीत सिंह की फिल्म थीरन अधिगारम ओनड्रू भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।
एनटीआर जूनियर के साथ रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म टू फादर विथ लव में काम किया था। ये फिल्म भी हिट थी।