10 साल में कृति सेनन ने दी हैं 7 फ्लॉप फिल्में


By Akanksha Jain27, Jul 2024 11:56 AMjagran.com

बर्थ-डे गर्ल कृति सेनन

हीरोपंती से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली कृति सेनन आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। आज हम आपको उनके करियर की 7 फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आदिपुरुष

 मल्टी स्टारर फिल्म आदिपुरुष 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रामायण के बारे में बताया था, लेकिन दर्शकों को इस फिल्म की बहुत चीजें आपत्तिजनक लगी थी। 

गणपत

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म गणपत भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया।

शहजादा

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म शहजादा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म को कलाकारों ने बहुत प्रमोट किया लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। 

बच्चन पांडे

2022 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और कृति सेनन की फिल्म बच्चन पांडे भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही। इस फिल्म की कहानी लोगों को पसंद नहीं आई।

अर्जुन पटियाला

2019 में रिलीज हुई फिल्म अर्जुन पटियाला भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इस फिल्म में कृति सेनन के साथ दिलजीत दोसांझ नजर आए थे।

पानीपत

अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन की फिल्म पानीपत को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म में अफगानिस्तान और महाराष्ट्र की लड़ाई दिखाई गई है।

राबता

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म राबता भी फ्लॉप फिल्मों में से एक है। ये फिल्म कृति सेनन के करियर की पहली फ्लॉप फिल्म थी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ