सनी के इन 7 फेमस डायलॉग ने जीता लोगों का दिल


By Akshara Verma16, Apr 2025 08:00 AMjagran.com

सनी के दमदार डायलॉग

सनी देओल ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्टर के डायलॉग्स आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। आइए जानते हैं एक्टर के शानदार और दमदार डायलॉग के बारे में।

ये मजदूर का हाथ है कातिया

सनी देओल की फिल्मों में उनके डायलॉग काफी पसंद किए जाते हैं। उन्होंने यह घातक फिल्म में बोला था। इसका पूरा डायलॉग यह है - ये मजदूर का हाथ है कातिया, लोहा पिघलाकर उसका आकार बदल देता है ...

तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख

यह 1993 की फिल्म Damini में एक्टर ने बोला था। इसका पूरा डायलॉग ‘तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख मिलती रही, लेकिन इंसाफ नहीं मिला’ ये हैं। इस डायलॉग ने कोर्ट रूम ड्रामा को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया था।

ढाई किलो का हाथ...

‘ये ढाई किलो का हाथ जब किसी पर पड़ता है ना, तो आदमी उठता नहीं, उठ जाता है’ इस डायलॉग ने सनी देओल के रोल को दमदार बनाया था। साथ ही, लोगों ने इसे काफी प्यार दिया था।

बॉर्डर नहीं मिटने दूंगा...

1997 की बॉर्डर फिल्म में एक्टर ने इस डायलॉग को बोला था। इस देशभक्ति के भरे डायलॉग ने आज भी लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है। यह पूरा डायलॉग ऐसे था ' जब तक मेरा एक भी सांस चल रहा है, हिंदुस्तान की सरहद को कोई छू नहीं सकता '

जो डर गया, समझो मर गया

1990 की इस Ghayal फिल्म में सनी का ये डायलॉग काफी फेमस हुआ था। लोगों ने इसे प्यार देने के साथ-साथ इस्तेमाल भी काफी किया था।

हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा

Gadar: Ek Prem Katha फिल्म के इस डायलॉग ने देशभक्ति के साथ-साथ लोगों के दिलों में काफी अच्छी खासी जगह बनाई हैं। लोग आज भी इस डायलॉग का काफी इस्तेमाल करते है।

मैं एक जाट हूं

सनी देओल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जाट' को लोगों ने काफी प्यार दिया। साथ ही, एक्टर के इस डायलॉग ने उनकी एक अलग ही पहचान बनाई है।

ऐसी और जानकारी के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Imdb