जब आपकी त्वचा ड्राई और रूखी हो जाती है, तो यह न केवल आपकी खूबसूरती को प्रभावित करता है, बल्कि आत्मविश्वास को भी कम कर देता है। लेकिन, चिंता न करें। आज हम इस स्टोरी में आपको कुछ आसान स्टेप्स बताने जा रहें हैं, जिससे आपकी ड्राई स्किन ग्लोइंग बन जाएगी।
ड्राई स्किन के लिए आम फेसवॉश से बचें, क्योंकि ये त्वचा की नमी को खत्म कर देता है। नमी को बरकरार रखने के लिए हाइड्रेटिंग फेस वॉश को चुनें।
मॉइश्चराइजर क्रीम या लोशन का नियमित इस्तेमाल त्वचा को सॉफ्ट और हाइड्रेटेड बनाए रखता है। आप ऐसा मॉइश्चराइजर चुनें, जिसमें ग्लिसरीन और शिया बटर जैसे हाइड्रेटिंग चीजे शामिल हो। ऐसे मॉइश्चराइजर स्किन को मुलायम बनाते है।
ड्राई स्किन के लिए हफ्ते में 1-2 बार हल्का एक्सफोलिएशन करना जरूरी होता है। लेकिन, इससे ज्यादा नहीं करना चाहिए क्योंकि यह त्वचा की नमी खत्म कर देता है। आप इसे हफ्ते में 3-2 बार ही करें।
अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सूखी है, तो आप नारियल तेल, आर्गन तेल और जोजोबा ऑइल का उपयोग कर सकते हैं। ये तेल त्वचा को अंदर तक मॉइश्चराइज करते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं।
पानी पीना न केवल शरीर के लिए, बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। अच्छे से पानी पीने से हमारी त्वचा हाइड्रेट और ग्लोइंग बनी रहती है। ऐसा करने से आपकी ड्राई स्किन में काफी अच्छी हो जाती है।
अगर आप धूप में बाहर जा रहे हैं तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें। सूरज की हानिकारक UV किरणें ड्राई स्किन को खराब कर सकती हैं, इसलिए बहार जाने से पहले आपको सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।
त्वचा के ग्लो के लिए अच्छी डाइट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आप अपनी डाइट में विटामिन C, E और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों को शामिल करें। ऐसा करने से आपकी त्वचा प्राकृतिक रूप से ग्लो करेगी।
फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik