रात को देर से सोने के 7 बड़े नुकसान


By Priyam Kumari14, Sep 2025 05:06 PMjagran.com

देर रात को सोने से क्या होता है?

आजकल लोग मोबाइल चलाने के चक्कर में देर रात तक सोते हैं। यह आदत सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानें ऐसा करने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

सेहत पर असर

नींद पूरी न होने से शरीर का संतुलन बिगड़ता है। हार्मोन असंतुलित होते हैं और सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है।

दिमागी क्षमता कम होना

लेट नाइट सोने से याददाश्त और फोकस करने की क्षमता कमजोर होती है। दिनभर थकान और ध्यान में कमी महसूस होती है।

ऊर्जा की कमी

नींद पूरी न होने से शरीर में थकान रहती है और दिनभर ऊर्जा कम रहती है। काम में मन नहीं लगता।

दिल की सेहत खतरे में

अगर आप लगातार देर रात तक सोते हैं, तो ऐसा करने से ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है।

मूड स्विंग और तनाव

देर रात तक मोबाइल चलाने और सोने से मूड खराब रहता है और स्ट्रेस आसानी से बढ़ता है। यह सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है।

वजन बढ़ सकता है

लेट नाइट सोने से नींद में कमी आती है। नींद कम होने से भूख बढ़ती है और शरीर में फैट जमा होने का खतरा होता है।

इम्यूनिटी होती है कमजोर

पूरा आराम न मिलने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है। बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

अगर आप भी उनमें से हैं, तो ऐसा करने से ये भारी नुकसान हो सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva