बहुत ज्यादा शुगर यानी चीनी का सेवन धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा चीनी खाते हैं, तो सेहत को ये 7 बड़े नुकसान हो सकते हैं।
अधिक चीनी खाने से शरीर में ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाता है। यह इंसुलिन के स्तर को असंतुलित कर देता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ने लगता है।
मीठे फूड्स और ड्रिंक्स में मौजूद कैलोरीज शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाती हैं। धीरे-धीरे वजन बढ़ता है और पेट, जांघों और कमर पर चर्बी जमा होने लगती है।
मीठा खाने के बाद दांतों पर शुगर बैक्टीरिया के लिए भोजन का काम करती है। ये बैक्टीरिया एसिड बनाते हैं जो दांतों की एनामेल को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे कैविटी, बदबू और मसूड़ों की समस्या आम हो जाती है।
चीनी का अधिक सेवन शरीर में ट्राइग्लिसराइड और खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देता है। इससे हार्ट ब्लॉकेज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल के दौरे जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
रोजाना ज्यादा मीठा खाने से दिमाग में सेरोटोनिन और डोपामिन हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे मूड स्विंग, तनाव, और कभी-कभी डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं।
चीनी तुरंत एनर्जी देती है, लेकिन थोड़ी ही देर बाद एनर्जी लेवल तेजी से गिर जाता है। इसे शुगर क्रैश कहा जाता है, जिससे थकान, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन महसूस होता है।
शोध बताते हैं कि लंबे समय तक ज्यादा चीनी का सेवन दिमाग की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है। इससे फोकस कम होता है, याददाश्त कमजोर पड़ती है और उम्र के साथ दिमागी स्वास्थ्य तेजी से गिरता है।
चीनी की जगह गुड़, शहद, नारियल शुगर या खजूर का इस्तेमाल करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva