कोलेजन बढ़ाती हैं ये 7 चीजें, खाएं और जवां दिखें


By Akshara Verma23, Apr 2025 08:08 PMjagran.com

कोलेजन बढ़ाने के लिए खाएं 7 चीजें

कोलेजन त्वचा को जवां बनाने में काफी मदद करता है। साथ ही, आपकी ब्यूटी में निखार लाता है। इसलिए आइए स्टोरी में जानते हैं कि कौन सी खाने की चीजें आपके लिए बेस्ट है, जो इसे बढ़ाने में मदद करता हैं।

विटामिन सी से भरपूर फल

कोलेजन को बूस्ट करने के लिए आप संतरा, नींबू, कीवी और स्ट्रॉबेरी जैसे फल कोलेजन को बनाने में मदद करते हैं। यह आपकी बॉडी के लिए भी फायदेमंद होते है।

फैटी फिश खाएं

फैटी फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह त्वचा को हाइड्रेट के साथ साथ जवां बनाने में मदद करता हैं। यह नॉन वेजीटेरियन के लिए एक तरह का कोलेजन बूस्टर है।

बीज और नट्स

आप कोलेजन को बूस्ट करने के लिए चिया सीड्स, अलसी के बीज, बादाम और अखरोट जैसी चीजों को खा सकते हैं। यह सभी विटामिन-ई से भरपूर पाए जाते हैं।

टमाटर खाएं

टमाटर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट और मुलायम बनाते है। यह कोलेजन को डैमेज करने से भी बचता है।

खीरा खाएं

गर्मियों का रिफ्रेशिंग फूड खीरा माना जाता है। यह शरीर और त्वचा दोनों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप इन्हें रोज खाने के साथ खाया करें।

दही खाएं

आप कोलेजन को बढ़ाने के लिए रोज दही का सेवन कर सकते हैं। इसमें प्रोबायोटिक्स के गुण मौजूद होते हैं, जो आपके पाचन और त्वचा को फायदे देता था।

एवोकाडो खाएं

कोलेजन को बूस्ट करने के लिए आप एवोकाडो का भी सेवन करें। इसमें हेल्दी फैट्स और विटामिन ई के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को नमी देते है। साथ ही, यह कोलेजन को कम करने से रोकता है।

आप कोलेजन को बूस्ट करने के लिए इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik