बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्हें सिनेमा में उनके बेहतरीन योगदान के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ऐसे में आज हम आपको उन हस्तियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें 'पद्मश्री' अवॉर्ड मिल चुका है। आइए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर...
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने शानदार करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उन्हें 1984 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
इस लिस्ट में हेमा मालिनी का भी नाम शामिल है। बता दें कि साल 2000 में उन्हें भी 'पद्मश्री' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
आमिर खान ने अपने करियर में शानदार फिल्मों के साथ काम किया है। आज वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने हस्ती हैं। साल 2003 में उन्हें 'पद्मश्री' अवॉर्ड मिला था।
यह पुरस्कार माधुरी दीक्षित को साल 2008 में फिल्मों में बेहतरीन काम के लिए दिया गया था।
मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन को भी साल 2009 में 'पद्मश्री' अवॉर्ड मिल चुका है। आज वह फिल्म इंडस्ट्री में जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा को भी साल 2016 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
बॉलीवुड की बिंदास गर्ल कंगना रनौत तो भी 'पद्मश्री' से साल 2020 में सम्मानित किया गया है।
बॉलीवुड से जुड़ी ऐसी ही तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram