दुल्‍हन के लिए बेस्ट हैं लिपस्टिक के ये 7 शेड्स


By Akshara Verma16, Jan 2025 06:26 PMjagran.com

Bride के लिए 7 लिपस्टिक शेड्स

लिपस्टिक ब्राइडल मेकअप को एलिगेंट लुक देती है। इस स्टोरी हम 7 ऐसे खूबसूरत शेड्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी शादी में ट्राई कर सकती हैं।

बोल्ड रेड

दुल्हन के लिए बोल्ड रेड लिपस्टिक शेड का ट्रेंड काफी लंबे समय से चला आ रहा है। यह शेड स्टाइलिश होने के साथ-साथ काफी अट्रैक्टिव भी लगता है। आप अपनी शादी में इस शेड को ट्राई कर सकती हैं।

पिंक न्यूड शेड

अगर आप शादी में ज्यादा ब्राइट लुक नहीं लेना चाहती हैं, तो यह पिंक शेड आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। इस न्यूड कलर से आपका लुक काफी एलिगेंट लगेगा।

कोरल शेड

जो दुल्हन शादी में लाइट मेकअप करवाना चाहती हैं, उनके लिए यह शेड बेस्ट है। यह सांवली रंगत वाली लड़कियों के मेकअप को अट्रैक्टिव बना सकता है।

ब्राउन शेड

ब्राउन लिपस्टिक सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देती है। यह शेड ऐसी दुल्हन के लिए है, जो एक नेचुरल और ब्यूटीफुल लुक चाहती हैं। ब्राउन लिपस्टिक किसी भी डार्क या लाइट रंग के वेडिंग आउटफिट के साथ परफेक्ट लगेगी।

डस्की रोज शेड लिपस्टिक

सांवली स्किन टोन की लड़कियों के लिए ये डस्की रोज शेड एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। आप इसे शादी जैसे बड़े मौके पर अपने ब्राइडल मेकअप में ट्राई कर सकती हैं।

डार्क ब्राउन न्यूड लुक

दुल्हन अपने रेड और डार्क रेड लहंगे के साथ डार्क ब्राउन न्यूड लिपस्टिक शेड को ट्राई कर सकती हैं। यह एक नेचुरल फिनिशिंग के साथ क्लासी लुक देता है।

हॉट रेड

आप इस हॉट रेड शेड को लगाकर अपनी शादी में गॉर्जियस लुक ले सकती हैं। ये आपकी पर्सनैलिटी को खूबसूरत के साथ-साथ क्लासी लुक भी देगा।

दुल्हन इन 7 शेड्स को अपनी शादी में खूबसूरत लुक लेने के लिए ट्राई करें। फैशन से जुड़ी जानकारी के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik