हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव जी को समर्पित होता है। इस दौरान भोले बाबा जी की पूजा की जाती है। साथ ही, महिलाएं व्रत भी रखती हैं।
सावन के महीने में रखें जाने वाले व्रत में अनाज का सेवन नहीं किया जाता है। व्रत के दौरान महिलाएं फल, दही, खीरा और साबूदाने का सेवन करती हैं। आइए जानते हैं साबूदाना खाने के क्या लाभ है।
व्रत में साबूदाना खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती हैं। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता हैं।
साबूदाने में मौजूद फाइबर व्रत के दौरान पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। साथ ही, यह कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
व्रत में पेट को भरा हुआ रखने के लिए महिलाएं एक टाइम साबूदाने से बने खाने को खाती है, जो उन्हें एसिडिटी से बचाता है। साथ ही, पेट को भी राहत देता है।
क्या आप जानते हैं साबूदाना हृदय के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को एनर्जी देने के साथ दिल के लिए काफी अच्छा होता है। आप व्रत के दिनों के अलावा भी हफ्ते में इसका सेवन कर सकते हैं।
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो साबूदाना आपके लिए बेस्ट है। आप इसे व्रत के दिनों में खाने के साथ-साथ वैसे भी खा सकते हैं। यह सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता हैं।
व्रत के दौरान शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए आप साबूदाना का सेवन करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik