कुंदरू फल एक लता में उगने वाली सब्जी है, जिसे आइवी गॉर्ड और कोकिनिया ग्रैंडिस के नाम से भी जाना जाता है। यह सब्जी विटामिन ए-सी और फाइबर से भरपूर होती है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं।
कुंदरू में कैलोरी कम होती है और यह फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और ज्यादा खाने से बचा जा सकता है, जिससे वजन नियंत्रण में मदद मिलती है।
इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। साथ ही, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है।
कुंदरू में मौजूद पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है।
इसमें विटामिन-ए और सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।
कुंदरू में आयरन होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।
कुंदरू में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और त्वचा को भी फायदा पहुंचाता है।
इसमें सोडियम कम और पोटेशियम अधिक होता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। साथ ही, हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है।
कुंदरू खाने से स्टोरी में बताए गए यह लाभ शरीर को मिलते हैं। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva