आयुर्वेद में तुलसी और दूध के मिश्रण हो बहुत फायदेमंद माना जाता है। तुलसी वाला दूध पीने से सेहत में कई बदलाव आते हैं। आइए जानें इसके कुछ बेमिसाल फायदे।
तुलसी में एंटी-वायरल गुण होते हैं जो ठंड, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव करते हैं। गर्म दूध के साथ तुलसी का मिश्रण शरीर को अंदर से गर्म रखता है।
तुलसी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है और दूध में मौजूद कैल्शियम हृदय की मांसपेशियों को मजबूत रखता है।
तुलसी और दूध दोनों ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इन्हें साथ लेने से इम्यूनिटी दोगुनी तेजी से बढ़ती है।
रोज रात को तुलसी वाला दूध पीने से मन शांत होता है और नींद बेहतर आती है। यह मानसिक तनाव को कम करता है।
तुलसी शरीर से टॉक्सिन निकालती है, जबकि दूध स्किन को पोषण देता है। इससे त्वचा चमकदार और बाल मजबूत बनते हैं।
तुलसी में मौजूद औषधीय तत्व अस्थमा या सांस लेने की परेशानी में राहत देते हैं। दूध के साथ पीने पर इसका असर और बढ़ जाता है।
दूध कैल्शियम का बेहतरीन स्त्रोत है और तुलसी इसमें मौजूद पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाती है। यह दोनों मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
रोजाना 1 गिलास तुलसी वाला दूध पीने से बीमारियां दूर रहेंगी। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva