काउ पोज, जिसे बितिलासन भी कहा जाता है। यह एक सरल और काफी असरदार योगासन है, जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। आइए जानते हैं इसे करने से शरीर को किस तरह के फायदे मिलते हैं।
अगर आप रीढ़ की हड्डी के दर्द से परेशान हो चुकी हैं, तो यह आसन आपके लिए बेस्ट है। यह आपकी हड्डी को लचीला बनाएगा। साथ ही, पीठ के दर्द में भी कमी करेगा।
इस आसन को करने के लिए शरीर को नीचे की तरफ अच्छे से स्ट्रेच किया जाता है, जिससे कंधों के लचीलेपन में बढ़ोतरी होती हैं। साथ ही, जकड़न में भी कमी होती हैं।
Cow Pose पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा आसन माना जाता है, जो इसे बेहतर बनाता हैं। साथ ही, इस आसन को करने से पाचन में तेजी आती है।
यह आसन शरीर को लचीला बनाने में काफी मददगार होता है। इसे करने के लिए शरीर को अच्छे से स्ट्रेच किया जाता है। साथ ही, यह हड्डियों और मांसपेशियों को भी मजबूती देता है।
क्या आप जानते हैं Cow Pose आपके मानसिक तनाव को कम करने में काफी मदद करता है। आप इसे रोज सुबह उठकर किया करें। इस आसन को करने से मन को शांति मिलती है।
शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने के लिए आप इस Cow Pose को जरूर ट्राई करें। यह शरीर के अलग-अलग हिस्सों में खून की कमी को पूरा करता है।
Cow Pose शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में काफी मदद करता है, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ और एक्टिव रहता है। साथ ही, यह सभी अंगों को ऊर्जा प्रदान करता हैं।
Cow Pose करने से आपको इन सभी फायदों का लाभ हासिल होगा। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik