पाकिस्तान की 7 खूबसूरत हसीनाएं


By Akshara Verma01, Feb 2025 03:46 PMjagran.com

7 खूबसूरत हसीनाएं

पाकिस्तान की कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से पाकिस्तान की ही नहीं बल्कि भारत की जनता को भी अपना दीवाना बना लिया हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो 7 हसीनाएं।

हानिया आमिर

हानिया की खूबसूरती और एक्टिंग पर लाखों करोड़ों लोग फिदा हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपने ट्रेंडिंग शोज और क्यूटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं।

माहिरा खान

माहिरा खान पाकिस्तान की सबसे मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक है। अभिनेत्री ने कई बड़ी फिल्मों में काम करके लोगों को अपना दीवाना बनाया है।

सबा कमर

सबा कमर पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस में से एक है। एक्ट्रेस ने भारत में आकर कई बड़े एक्टरों के साथ बॉलीवुड की टॉप हिट फिल्मों में काम किया है।

आयजा खान

पाकिस्तान की हसीनाओं की लिस्ट में यह एक्ट्रेस चौथे नंबर पर आती हैं। यह पाकिस्तान इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और स्टनिंग एक्ट्रेस में से एक है। इन्हें लोग भारत की ऐश्वर्या राय बच्चन कहकर बुलाते है।

माया अली

माया अली अपने लुक्स को लेकर हमेशा यंग गर्ल्स को इंस्पायर करती रहती है। यह एक्ट्रेस अपने लुक्स और क्यूटनेस से लेकर लाखों लोगों के दिलों में बसी हैं।

इकरा अजीज

इकरा अजीज को लोग 'सुनो चन्दा' शो से ही बेहद पसंद करते हैं। लोगों को एक्ट्रेस की फिल्म से लेकर शोज का बेसब्री से इंतजार रहता हैं।

सजल अली

सजल अली अपनी एक्टिंग के साथ अपने लुक्स, आउटफिट्स और रॉयल ज्वेलरी को लेकर सबसे ज्यादा ट्रेंड करती हैं। यह पाकिस्तान की हसीनाओं की लिस्ट में से एक हैं।

फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit : Instagram