भोजपुरी इंडस्ट्री की 7 खूबसूरत हसीनाएं


By Priyam Kumari10, Apr 2025 01:00 PMjagran.com

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेसेज

भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने अपने टैलेंट, एक्टिंग और लुक्स के दम पर फिल्मी दुनिया में खास पहचान बनाई। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं भोजपुरी सिनेमा की 7 खूबसूरत हसीनाओं पर।

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को आज हर कोई जानता है। उन्होंने अपने करियर कई हिट फिल्में दी हैं, जिन्हें फैंस देखना काफी पसंद करते हैं।

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया और आज उनके दिलों में बसती हैं।

रानी चटर्जी

रानी चटर्जी को अक्सर भोजपुरी इंडस्ट्री की रानी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं।

मोनालिसा

मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा जानने वाले चेहरों में से एक हैं, जो अपने बोल्ड और हॉट लुक को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

काजल राघवानी

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस काजल राघवानी भी काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में खास जगह बनाई।

अंजना सिंह

अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग-अलग किरदारों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

निधि झा

भोजपुरी सिनेमा में निधि झा को आज कौन नहीं जानता है। वह अपनी एक्टिंग और डांस मूव्स से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है।

भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram