अगस्त महीने में नेशनल फिल्म अवार्ड्स की घोषणा की गई थी। जहां विनर की लिस्ट जारी हुई थी। ऐसे में आज दिल्ली में नेशनल फिल्म अवार्ड्स का आयोजन किया गया।
जहां बॉलीवुड साउथ और कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को मेडल और गिफ्ट दिए।
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया। अवार्ड्स फंक्शन में आलिया ने अपने शादी की साड़ी पहनी थी।
वही 'मिमी' मूवी के लिए कृति सेनन को भी बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। कृति सफेद साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आई।
वही 'पुष्पा द राइजिंग' फिल्म के लिए साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला।
स्पेशल जूरी अवार्ड सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' को दिया गया।
दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। यह हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार है।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर पंकज त्रिपाठी (मिमी) . जबकि सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स) मिला।