Naagin 7: एकता कपूर के नए शेषनाग बन सकते हैं ये हैंडसम हंक


By Priyam Kumari13, Jan 2025 12:12 PMjagran.com

कब आएगा नागिन सीजन 7?

टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो नागिन का इंतजार फैंस को बड़ी बेसब्री से रहता है। एकता कपूर का ये शो जल्द अपने नए सीजन के साथ शुरू होने वाला है। हालांकि, अब तक इसके 6 सीजन काफी हिट रहे हैं।

कौन बनेगा शेषनाग?

एकता कपूर इस सुपरहिट सीरियल के लिए नए शेषनाग की तलाश में हैं। ऐसे में आज हम आपको टीवी के कुछ हैंडसम हंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस शो के मुख्य रोल में नजर आ सकते हैं।

अंकित सिवाच

इस लिस्ट में अंकित सिवाच का भी नाम शामिल है। एकता कपूर शेषनाग के लिए अंकित सिवाच को चुन सकती हैं। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं मिली है।

सिंबा नागपाल

सिंबा नागपाल पहले भी नागिन शो के हिस्सा रह चुके हैं। अगर वह फिर से सीरियल में आते हैं, तो फैंस द्वारा उन्हें ढेर सारा प्यार मिल सकता है।

जैन इमाम

एकता कपूर के शो नागिन के लिए जैन इमाम का भी नाम सामने आ रहा है। अगर जैन इमाम शेषनाग बनते हैं, तो टीआरपी आसमान छू सकती है।

तुषार खन्ना

नागिन के नए सीजन में तुषार खन्ना इस रोल के लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस पर किसी का भी कोई बयान सामने नहीं आया है।

अंकित मोहन

अंकित मोहन ने पहले भी कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। अगर उन्हें शेषनाग के चुना जाए, तो वह इस रोल में बेहद कमाल लगेंगे।

नमिक पॉल

एकता कपूर के नागिन शो के लिए नमिक पॉल का भी नाम सामने आ रहा है। अगर वह शेषनाग बनते हैं, तो शो में काफी डैशिंग लगने वाले हैं।

मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram & IMDb