बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिटनेस काफी मायने रखता है। इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो बहुत ही फिट हैं, लेकिन आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने कड़ी मेहनत से अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में।
ट्रांसफॉर्मेशन की बात हो और भारती सिंह का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता। भारती सिंह ने भी प्रेग्नेंसी से पहले 15 किलो तक वेट लॉस किया है।
इस लिस्ट में राम कपूर का भी नाम शामिल है। बता दें कि राम कपूर कभी काफी हेल्दी हुआ करते थे, लेकिन उन्होंने 55 किलो वजन घटाकर फैंस को हैरान कर दिया है।
इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी वजन घटाकर सबको चौंका दिया। आपको बता दें उन्होंने 32 किलो वेट लॉस किया। आज वह फिट और फाइन हैं।
बिग बॉस फेम शहनाज गिल ने छह महीने में 12 किलो वजन कम करके पूरी दुनिया को चौंका दिया था। अब वह एकदम फिट और ग्लैमरस नजर आती हैं।
इस लिस्ट में परिणीति चोपड़ा की भी नाम है, जिन्होंने अपना 28 किलो वजन कम किया। आज वह मनोरंजन जगत की खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक हैं।
हीरामंडी फेम ऋचा चड्ढा ने भी अपना ट्रांसफॉर्मेशन करके फैंस को दंग कर दिया। बता दें कि उन्होंने तीन महीने में 12 किलो वजन कम किया।
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram