ब्लैक हेड्स काफी आम समस्या है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। ये सबसे नाक पर होते हैं। इसकी वजह से स्किन डल डलती है।
अगर आप भी ब्लैक हेड्स की समस्या से परेशान हैं, तो इन उपायों की मदद से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
बहुत ज्यादा ब्लैक हेड्स से परेशान हैं, तो भाप लेने से रोमछिद्र खुलकर ब्लैकहेड्स हट जाते हैं।
ब्लैक हेड्स से राहत पाने के लिए घर पर नींबू और शहद को मिलाकर स्क्रब बनाएं, फिर नाक पर अप्लाई करें।
ग्रीन टी पाउडर और पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और नाक पर लगाएं। इससे आसानी से ब्लैक हेड्स साफ हो जाते हैं।
बेकिंग सोडा भी एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। इसके लिए थोड़े पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर हल्का स्क्रब करें।
त्वचा को ठंडक और नमी देकर ब्लैकहेड्स की समस्या घटाया जा सकता है। इसके लिए खीरा के रस में गुलाबजल मिलाकर यूज करें।
हर घर में आसानी से टमाटर मिल जाएगा। आप टमाटर का गूदा निकालकर 15-20 मिनट तक नाक पर लगाएं।
इन टिप्स की मदद से ब्लैक हेड्स साफ करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva