बारिश जहां ठंडक लाती है, वहीं मच्छरों को भी बढ़ावा देती है। तापमान में बदलाव और पानी इकट्ठा होने के कारण डेंगू के मच्छर आसानी से पनपने लगते हैं।
बरसात के मौसम में डेंगू का खतरा अधिक बढ़ जाता है, जिसके कारण कई बीमारियों का आतंक बढ़ जाता है।
देशभर में डेंगू के मामले भी देखने और सुनने को मिल रहे हैं। ऐसे में जानिए डेंगू से बचाव के आसान लेकिन जरूरी तरीके।
गमलों, कूलर, छत या टंकी में जमा पानी डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का अड्डा बन सकता है। ऐसे में जमे पानी को तुरंत हटाएं।
डेंगू से बचने के लिए हल्के रंग और फुल स्लीव्स वाले कपड़े पहनें, ताकि मच्छर काट ही न पाए।
मच्छरों को घर में घुसने से रोकने के लिए नेट और स्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से डेंगू से बच सकते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फलों और तरल चीजों का सेवन करें, ताकि शरीर संक्रमण से लड़ सके। वहीं, खुले में रखा हुआ खाना भूलकर भी न खाएं।
घर से मच्छरों को भगाने के लिए कॉइल या मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें। वहीं, घरेलू उपायों की भी मदद ले सकते हैं।
इन टिप्स की मदद से डेंगू की समस्या दूर भगाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva