मौसम का तापमान बढ़ने के साथ ही सेहत का अधिक ख्याल रखना जरूरी हो गया है, क्योंकि तेज धूप और गर्म हवाएं की वजह से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
गर्मियों में घर से बाहर निकला और सफर करना बेहद मुश्किल होता है। इतना ही नहीं, इस मौसम में बाइक चलाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
अगर आप बाइक से ऑफिस या कहीं बाहर जा रहे हैं, तो बाइक चलाते समय लू से बचने के लिए इन टिप्स को जरूर अपनाएं।
गर्मी के दिनों में सही कपड़ों का चुनाव करना बहुत जरूरी है। इस मौसम में कॉटन कपड़े सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। इसमें गर्मी का अहसास नहीं होता और यह पसीने को सोखने के साथ शरीर को ठंडा रखता है।
गर्मी में प्यास बहुत ज्यादा लगती है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी की बोतल साथ में रखें।
गर्मियों में बाइक से बाहर कहीं जा रहे हैं, तो कूलिंग वेस्ट पहनना चाहिए। यह एक प्रकार का जैकेट होता है, जो बॉडी को ठंडा रखने में मदद करता है।
गर्मियों में सफर करने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है। अगर आप इन दिनों लंबा सफर कर रहे हैं, तो समय-समय पर ब्रेक जरूर लें। वरना तापमान बढ़ने के कारण चक्कर आ सकते हैं।
गर्मियों में बाइक चलाते समय राइडर को कई बातों का ध्यान रखना चाहिए, इनमें से एक हेलमेट भी है। घर से बाहर निकलते समय हेलमेट लगाना न भूलें।
इन टिप्स की मदद से आप गर्मियों में आसानी से राइडिंग कर सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva