आजकल ज्यादातर लड़कियां जींस पहनने खूब पसंद करती हैं। जींस पहनने के बाद लुक काफी हद तक स्टाइलिश दिखता है।
जींस पहनने में काफी कम्फर्टेबल भी होती हैं। मार्केट में जींस कई प्रकार की मिलती है, जिससे लुक अलग-अलग लगता है।
कुछ लड़कियां जींस जल्दबाजी में तो खरीद लेती हैं, लेकिन उसकी फिटिंग से खुश नहीं होती हैं। आइए जानते हैं जींस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
जींस में लड़कियां आरामदायक महसूस करना चाहती है। ऐसे में आप जींस लेते समय स्ट्रेचेबल फैब्रिक का ध्यान रखें।
लड़कियों को जींस खरीदते समय वेस्ट साइज और लंबाई शरीर के हिसाब से होनी चाहिए। इसके हमेशा ट्रायल के बाद जींस लें।
अगर आप जींस खरीद रही हैं, तो उसकी फिटिंग का जरूर ध्यान रखें। आप बहुत टाइट या बहुत ढीली जींस पहनने से बचें।
अगर जब भी आप जींस खरीदने जा रही हैं, तो सिलाई की क्वालिटी चेक करें। कभी-भी खुली सिलाई वाली जींस न लें।
हर जींस को साफ करने का तरीका अलग-अलग होता है। इसलिए इसके बारे में जानकर ही जींस खरीदें।
इन टिप्स की मदद से जींस आसानी से खरीदें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva