वही इस बदलते बारिश के मौसम में हमें अपनी सेहत का खास ख्याल भी रखना होता है, क्यूंकि इसी मौसम में हमें स्वास्थ्य और त्वचा से जुडी कई बीमारियां होती हैं।
ऐसे में हमें बरसात के मौसम में कुछ चीजों का गलती से भी सेवन नहीं करना चाहिए। अन्यथा हम कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आइए देखें लिस्ट।
बारिश के मौसम में पत्तेदार सब्जियां जैसे मेथी, पालक सरसों आदि नहीं खानी चाहिए। दरअसल, इस मौसम में इन सब्जियों के अंदर कीड़े पनपने लगते हैं।
इस मौसम में बाहर खुले में मिलने वाली चाट पकौड़ी, गोलगप्पे, समोसे आदि को खाने से बचना चाहिए। वरना आपको पेट से जुडी कई समस्याएं होने लगेंगी।
बरसात में हमें डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से भी परहेज करना चाहिए। जैसे, दही, छाछ और पनीर आदि। इससे पित्त बनने के साथ बैक्टीरिया का भी खतरा बढ़ जाता है।
इस वेदर में सी फूड खाने से भी बचना चाहिए। जिसकी वजह है इस मौसम में समुद्री जीवों में बैक्टीरिया और वायरस होने का खतरा बढ़ जाना। जिससे आपको फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है।