Rose Tea सेहत ही नहीं, त्वचा के लिए भी है फायदेमंद


By Priyam Kumari23, Jan 2025 01:50 PMjagran.com

रोज टी फॉर हेल्दी स्किन

दुनिया के सबसे खूबसूरत फूलों में से एक है गुलाब। ये जितना देखने में सुंदर होता है, उनता ही स्वास्थ्य और त्वचा के लिए फायदेमंद है। गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी गुलाब की चाय पी है?

गुलाब की चाय के फायदे

गुलाब की पंखुड़ियों से बनी चाय सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि गुलाब की चाय के कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में।

त्वचा की चमक बढ़ाए

गुलाब की चाय त्वचा को हाइड्रेट रखता है और उसे नेचुरल शाइन देने में मदद करता है। गुलाब में विटामिन सी के गुण होते हैं, जो त्वचा को यंग और टाइट बनाता है। साथ ही, इसके सेवन से दाग-धब्बे भी कम होते हैं।

वजन घटाने में मददगार

गुलाब में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा होते है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ता है। वहीं, वजन घटाने में मदद करता है। इसे आप भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर

गुलाब की चाय पीने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।

स्ट्रेस भी होगा कम

बिजी लाइफस्टाइल की वजह से लोग काफी तनाव में रहते हैं। ऐसे में रोज टी इन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। यह मूड को बेहतर बनाता है और नींद में भी सुधार करता है।

डाइजेशन के लिए बेस्ट

गुलाब की चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। साथ ही, ये कब्ज, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याओं से निजात दिलाता है।

इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva