पेड़-पौधे न केवल हरियाली के प्रतीक हैं, बल्कि ये घर में सुख-शांति के भी प्रतीक हैं।
वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में लगाने से धन की प्राप्ति होती है।
तुलसी के पौधे को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है, कहा जाता है कि इसे लगाने से घर में सुख-समृद्धि और बरकत आती है।
हल्दी का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है, माना जाता है कि इसे घर में लगाने से बरकत आती है।
घर में क्रसुला लगाने से सफलता मिलती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी का पौधा घर में लगाने से कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
बांस का पौधा घर में लगाना शुभ होता है, माना जाता है कि इसे ईशान कोण या उत्तर दिशा में लगाने से धन की प्राप्ति होती है।