लिपस्टिक लड़कियों और महिलाओं के डेली मेकअप का अहम हिस्सा होती है। महिलाएं खास मौकों पर लिपस्टिक लगाने से कभी नहीं चुकती हैं। दरअसल, बिना लिपस्टिक के बेहतरीन लुक पाना काफी मुश्किल काम है।
वहीं, कई महिलाएं इस समस्या से परेशान रहती हैं कि लिपस्टिक दिनभर हमारे होंठों पर कैसे टिके। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ फैशन हैक्स बताएंगे, जिसकी मदद से 12 घंटे तक होंठों पर लिपस्टिक बरकरार रहेगी।
होंठों पर लिपस्टिक के उपयोग से पहले मॉइश्चराइजर या लिप बाम लगाएं। ऐसा करने से आपके होंठ हाइड्रेट रहेंगे और होंठ सूखेंगे नहीं।
अगर लिपस्टिक लगाने से पहले आप अपने होठों को अच्छी तरह एक्सफोलिएट से साफ करें। ऐसा करने से होंठ पर लिपस्टिक लंबे समय तक बरकरार रहेगी।
लिपस्टिक खरीदते समय ध्यान रखें कि मैट लिपस्टिक या लिक्विड लिपस्टिक होना जरूर है। क्योंकि इस तरह की लिपस्टिक होंठों पर लंबे समय तक टिकी रहती हैं।
अगर हमें लिपस्टिक लंबे समय तक होंठ पर टिकानी है, तो लिपस्टिक की डबल कटिंग करें। पहले हल्की लिपस्टिक लगाकर उसे सेट होने दें, फिर दूसरा कोट लगाएं।
लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर बहुत जरूर होता है। लिप लाइनर आपकी लिपस्टिक को फैलने से बचाता है और एक परफेक्ट शेप भी देता है।
इन सभी हैक्स को ट्राई करके आप भी खूबसूरत नजर आ सकती हैं और लिपस्टिक लगाकर महिलाएं का कॉन्फिडेंस बढ़ जाता है।
फैशन और ब्यूटी से जुड़ी तमाम खबरों को जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Jagran