लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जो न सिर्फ आपके चेहरे को खूबसूरत बनाता है, बल्कि आपके लोवर ऑल लुक को बदल देता है।
महिलाएं लिपस्टिक का चुनाव बड़े ही सोच-समझ कर करती हैं। कभी-कभी लिपस्टिक सही तरीके से न लगने पर ये आपके लुक को बिगाड़ा भी सकता है।
अगर आप भी चाहते हैं आपकी लिपस्टिक हमेशा परफेक्ट लगे और सेलेब्स जैसा निखार आए, तो आज हम आपको लिपस्टिक लगाने के कुछ हैक्स के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में।
लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठों पर वैसलीन का इस्तेमाल करें। साथ ही, एक साफ टूथब्रश से हल्के हाथों से ब्रश करें। इससे डेड स्किन हट जाएगी और आपके लिप्स सॉफ्ट और खूबसूरत नजर आएंगे।
आप परफेक्ट लिपस्टिक लगाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें। इससे लिपस्टिक का शेड अच्छे तरीके से उभर कर आता है।
अपने होंठों पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिकाने के लिए लिप लाइनर लगाएं। लिप लाइनर लिप्स को सही शेप देने का भी काम करता है।
अगर आप अपने लिप्स को बड़ा व मोटा दिखाना चाहती हैं, तो हल्के शेड के के बाद हाईलाइट अप्लाई करें। इससे आपके होंठ फुलर दिखाई देंगे।
अगर आप लिपस्टिक हटाने के लिए रिमूवर का इस्तेमाल करती हैं, तो इसका जगह पर नारियल का तेल लगाएं। यह आपके लिप्स को नमी देगा और लिपस्टिक हटाने में आसानी होगी।
ब्यूटी और फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva