तेजी से वजन कम करने के लिए खाएं ये 5 फल


By Ashish Mishra22, Apr 2024 06:00 AMjagran.com

वजन बढ़ने की समस्या

आज के समय में अक्सर लोग वजन बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि वजन को कंट्रोल करने के किन फलों का सेवन करना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देना चाहिए। गलत खानपान की वजह से शरीर में कई परेशानियां होने लगती हैं।

वजन कम करने के लिए खाएं ये फल

तेजी से वजन को कम करने के लिए फल का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर भी हेल्दी रहता है और रोग भी दूर होने लगते हैं।

तरबूज का सेवन करें

गर्मी के मौसम में तरबूज खाना बेहद फायदेमंद होता है। तरबूज़ में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए और मैग्नीशियम होता है। इसे खाने से तेजी से वजन कम होने लगता है।

खीरा खाएं

गर्मी में खीरा जरूर खाना चाहिए। इसे खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर भी लंबे समय तक भरा रहता है। खीरा वजन को कम करने में मदद करता है।

संतरा खाएं

इसमें पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम और विटामिन-सी पाया जाता है। इसके अलावा कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

आडू का सेवन करें

इसमें कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। आडू में 89 प्रतिशत पानी और फाइबर पाया जाता है। इसे खाने से तेजी से वजन कम होने लगता है।

खरबूजा खाएं

गर्मी के मौसम में खरबूजा खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। वजन को कंट्रोल करने में खरबूजा बेहद फायदेमंद होता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाए जाने वाली चीजों को बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

बिना एक्सरसाइज के फिट रहने के लिए करें ये काम