कपड़े खरीदते समय लड़कियों को अपनी हाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। कई बार छोटी हाइट की लड़कियां कुछ ऐसा पहन लेती हैं, जिससे उनकी हाइट और छोटी कम दिखने लगती है।
अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ आउटफिट आइडियाज लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आपकी हाइट बढ़ी हुई दिखेगी। आइए जानते हैं इन हैक्स के बारे में।
अगर आप भी अपने आउटफिट में खुद को लंबा दिखाना चाहती हैं, तो गोल गले की टी शर्ट या टॉप की जगह वी नेक वाली ड्रेस ट्राई करें। इस तरह के आउटफिट में आप लंबी दिखाई देंगी।
अगर आपकी हाइट छोटी है, तो आप लॉन्ग की जगह क्रॉप टॉप पहनें। इसे आप हाई वेस्ट जींस या स्कर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। क्रॉप टॉप में हाइट लंबी दिखती है और आप स्टाइलिश भी लगेंगी।
छोटी हाइट वाली लड़कियों को कुर्ती की हाइट का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर आप कुर्ती में लंबी दिखना चाहती हैं, तो लॉन्ग कुर्तियां पहनना शुरू कर दें।
अगर हाइट छोटी है और लंबी दिखना चाहती हैं, तो लूज ड्रेस को पहनना बंद कर दें। लूज ड्रेस आपकी हाइट को छुपा देती है। इसकी जगह टाइट फिटिंग वाली ड्रेस कैरी कर सकती हैं।
छोटी कद की लड़कियों को लंबा दिखने के लिए जंपसूट पहनना चाहिए। इसके साथ आप हाई हील्स कैरी करें, जिससे आप लंबी भी दिखेंगी और स्टाइल भी बरकरार रहेगा।
ऐसी ही फैशन टिप्स और हैक्स को जानने व पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@aliaabhatt)