गर्मी में ऑफिस गोइंग गर्ल्स के बैग में जरूर होनी चाहिए ये 5 चीजें


By Priyam Kumari04, May 2025 01:45 PMjagran.com

कामकाजी महिलाओं के लिए टिप्स

ऑफिस गोइंग गर्ल्स इस गर्मी के मौसम में तेज धूप और प्रदूषण भरे माहौल में घर से निकलती हैं, जिसका असर सीधा उनकी त्वचा पर पड़ता है।

गर्मियों में स्किन का कैसे रखें ख्याल?

गर्मियों में लड़कियों को स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में घर से निकलते समय अक्सर ही हम अपने उन चीजों को साथ लेकर चलते हैं, जो जरूरत पड़ सकती है।

महिलाएं बैग में जरूर रखें ये चीजें

ऐसे में दफ्तर जाने वाली महिलाओं के बैग में स्किन केयर प्रोडक्ट्स जरूर होना चाहिए। आइए आज हम आपको बताएंगे कि लड़कियों के बैग में क्या-क्या होना चाहिए।

सनस्क्रीन लोशन या स्प्रे

ऑफिस आते-जाते समय धूप से बचने के लिए महिलाओं के बैग में सनस्क्रीन लोशन या स्प्रे जरूर होना चाहिए। आप इसे हर तीन-चार घंटे में दोबारा लगाएं।

फेस वाइप्स

गर्मी के दिनों में धूल-मिट्टी और पसीने की वजह से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में फेस वाइप्स को हमेशा अपने बैग में जरूर कैरी करें।

लिप बाम

ऑफिस गोइंग गर्ल्स के बैग में होंठों पर लगाने के लिए लिप बाम जरूर हो। गर्मी के दिनों में होंठ अधिक सूखने लगते हैं, जो होंठों को नमी और सुरक्षित रखेगा।

हैंड क्रीम

ऑफिस गोइंग गर्ल्स को बैग में एक हैंड क्रीम भी रखना चाहिए। यह दिनभर काम करने के बाद हाथों का केयर करना जरूरी है।

फेस मिस्ट

अगर आप काम करके थक गई हैं, तो थकान को दूर करने के लिए फेस मिस्ट का इस्तेमाल करें। यह चेहरे को फ्रेश और हाइड्रेट रखने में मदद करेगा।

इन टिप्स की मदद से कामकाजी महिलाएं अपनी त्वचा का ध्यान रख सकती हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva  & Instagram