इस वेडिंग सीजन फॉलो करें माधुरी के 5 आसान मेकअप स्टेप्स, दिखेंगी खूबसूरत


By Shradha Upadhyay23, Nov 2023 06:44 PMjagran.com

90s एवरग्रीन ब्यूटी

माधुरी दीक्षित 90 के दशक की एवरग्रीन ब्यूटी हैं। जो कि उस जमाने से आज तक अपना जलवा फैंस के दिलों में कायम किए हुए हैं।

मेकअप टिप्स

एक्टिंग के अलावा अभिनेत्री अपने यू ट्यूब पेज पर फैंस के लिए स्किन केयर और मेकअप टिप्स साझा करती रहती हैं।

वेडिंग मेकअप

तो ऐसे में आप इस वेडिंग सीजन में माधुरी के इन 5 मेकअप स्टेप्स को फॉलो करके खुद को खुद को खूबसूरत बना सकती हैं।

कंसीलर

सबसे पहले आप स्किन और लिप्स को हाइड्रेट करने के लिए मॉइस्चराइजर और लिप बाम लगा लें। इसके बाद आँखों के ऊपर और नीचे कंसीलर लगा कर उसे ब्लेंड करें।

आई मेकअप

इसके बाद आई मेकअप शुरू करें। ड्रेस से मैचिंग का आई शेडो उसके बाद शिमरी टच साथ में आई लाइनर और काजल लगा कर इसे ब्रश की मदद से ब्लैंड कर दें। ये आई मेकअप को अट्रैक्टिव बना देगा।

मस्कारा

इसके बाद आप मस्कारा की मदद से लैशेज को हेवी लुक दे सकती हैं। इससे आपका मेकअप अट्रैक्टिव लगेगा।

कॉन्टूरिंग

अब आप फेस को स्लिम और हाईलाइट करने के लिए ब्रश से चिन जो लाइन पर कॉन्टूरिंग करें। साथ में चिक्स पर पिंक ब्लश यूज करें।

लिपस्टिक

आखिर में आप लिप लाइनर और अपनी पंसद की लिपस्टिक लगा कर अपना लुक कंप्लीट करें।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ