Vitamin की कमी से होने वाले 5 रोग कौन से हैं?


By Ashish Mishra19, Jan 2025 11:00 AMjagran.com

शरीर में विटामिन की कमी

अक्सर लोगों में विटामिन की कमी होने लगती है। इससे शरीर में कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं कि विटामिन की कमी से कौन से रोग होते हैं?

खानपान में बदलाव

कई बार खानपान में बदलाव होने पर विटामिन की कमी होने लगती है। इस कमी को दूर करने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

विटामिन की कमी से होने वाले रोग

शरीर में विटामिन की कमी होने से कई रोग होने लगते हैं। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत रहती है। वरना परेशानी बढ़ जाती है।

रतौंधी की समस्या

शरीर में विटामिन ए की कमी होने पर रतौंधी और आंखों से जुड़ी अन्य बीमारियां होने लगती हैं। इसके अलावा, स्किन से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं।

बेरी-बेरी और एनीमिया होना

शरीर में विटामिन बी की कमी से रेड ब्लड सेल्स का निर्माण रुक सकता है। इससे बेरी-बेरी, एनीमिया और मानसिक समस्याओं के होने का भी खतरा बढ़ जाता है।

इम्यूनिटी कमजोर होना

शरीर में विटामिन सी की कमी होने पर इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, जिससे शरीर में थकान, मसूड़ों से खून आना और मांसपेशियों में दर्द होने लगता है।

हड्डियों का कमजोर होना

विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसके अलावा, शरीर में मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है। इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए सूर्य की रोशनी में टहलना चाहिए।

बालों का झड़ना

शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर बाल झड़ने लगते हैं। इसके साथ ही, हाथ-पैर में सूजन होने लगती है और त्वचा पर सूखापन आने लगता है।

पढ़ते रहें

शरीर में विटामिन की कमी से होने वाले रोग के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ