Makar Sankranti 2025: पीले नहीं, त्योहार पर इन 5 रंगों से लुक को करें कंप्लीट


By Priyam Kumari13, Jan 2025 02:12 PMjagran.com

मकर संक्रांति खुशियों का त्योहार

भारत में मकर संक्रांति का त्योहार बेहद उत्साह के साथ हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है। इस पावन त्योहार का प्रकृति से गहरा नाता है, इसलिए इस दिन कुछ खास रंगों के कपड़े पहनने का खास महत्व है।

मकर संक्रांति पर पहनें ये रंग

हालांकि, मकर संक्रांति वाले दिन पीला पहनना सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे कलर होते हैं, जिन्हें इस मकर संक्रांति पर आप पहनकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन रंगों के बारे में...

लाल रंग

इस मकर संक्रांति पर लाल रंग की सूट या साड़ी पहन सकती हैं। लाल रंग शक्ति और प्यार का प्रतीक है, जो आपके लुक को चार चांद लगा देगी। आप लाल कपड़ों के साथ सोना या चांदी की ज्वेलरी भी पेयर कर सकती हैं।

गुलाबी रंग

गुलाबी कलर सुंदरता और कोमलता को दर्शाता है। आप मकर संक्रांति पर गुलाबी रंग के कपड़ों का चुनाव करें। ऐसे रंग के कपड़े आपको एकदम फेमिनिन लुक देगा।

नारंगी रंग

आप नारंगी रंग के कपड़े भी मकर संक्रांति पर पहन सकती हैं। नारंगी रंग एक खूबसूरत रंग है, जो खुशियों और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। आप इस कलर के साथ ब्लैक या व्हाइट कलर की ज्वेलरी पहन सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन आपको क्लासी लुक देगा।

हरा रंग

मकर संक्रांति पर आप हरे रंग का चुनाव कर सकती हैं। ये रंग नेचर का प्रतीक है। आप ग्रीन कलर के साथ पिंक या येलो कलर की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

पीला रंग

पीला रंग इस त्योहार का सबसे शुभ रंग माना जाता है, क्योंकि ये रंग सूर्य देव को समर्पित होता है। इसलिए आप मकर संक्रांति पर पीले रंग का सूट या साड़ी पहन सकती हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@madhuridixitnene) & Canva