बॉलीवुड की चमक-दमक वाली दुनिया में हर दिन नई कहानियां बनती हैं और पुरानी कहानियां धूल में दब जाती हैं। यहां रातों-रात लोग आसमान छू लेते हैं, तो कई एकदम से गायब हो जाते हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसे ही सितारे हैं, जो रातों-रात गुमनाम हो गए हैं। आइए जानते हैं इन सेलेब्स के बारे में।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के चमकते सितारों में से राज किरण भी थे, जिन्होंने कर्ज, घर हो तो ऐसा, बुलंदी और तेरी मेहरबानियां जैसी फिल्मों में काम किया है।
काजल किरण ने ऋषि कपूर की फिल्म हम किसी से कम नहीं में मुख्य रोल अदा किया, लेकिन आज वह कहीं हैं इसका किसी को नहीं पता है।
जैस्मिन धुन्ना को कौन भूल सकता है। उन्होंने फिल्म वीराना में चुड़ैल का मुख्य रोल किया था। यह फिल्म काफी सुपरहिट रही और एक्ट्रेस रातों-रात फेमस हो गईं। हालांकि, आज जैस्मिन ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी है।
बिपाशा बसु और डीनो मोरिया की फिल्म राज में मालिनी शर्मा ने भूतनी का किरदार निभाया था, जो फिल्म की जान थी। फिल्म में मालिनी का रोल खूब पसंद किया गया था। आज वह कहां हैं किसी को नहीं पता है।
विशाल ठक्कर ने मुन्ना भाई एमबीबीएस में छोटा-सा किरदार निभाया है, जिसे आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। हालांकि, अब उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं है।
बॉलीवुड सितारों से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb & Instagram