शादी किसी भी इंसान की जिंदगी का सबसे बड़ा फैलता होता है और इसलिए वह बेहद ही सोच-समझकर अपना कदम आगे बढ़ाना होता है।
बॉलीवुड सितारे अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। आए दिन किसी का किसी हसीना की शादी टूटने की खबरें सामने आती रहती हैं।
शादी टूटने के बाद कई हसीनाएं दूसरा घर बसा लेती हैं, तो कई पहली शादी सफल न होने के कारण अकेले ही रहना पसंद करती हैं। ऐसे में कई एक्ट्रेसेज ऐसी भी हैं, जिन्होंने तलाक होने के बाद दूसरी शादी नहीं की। आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में।
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर मलाइका अरोड़ा का नाम है। मलाइका ने अरबाज खान के साथ शादी की थी, लेकिन तलाक होने से बाद उन्होंने दोबारा शादी नहीं की।
इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। मगर दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद करिश्मा ने अभी तक दूसरी शादी नहीं की।
बता दें कि पूजा भट्ट की शादी साल 2003 में मनीष मखीजा से हुई थी। हालांकि, शादी टूटने के बाद पूजा ने दोबारा शादी नहीं रचाई।
इस लिस्ट में इंडस्ट्री की ग्लैमरस हसीना श्वेता तिवारी का भी नाम शामिल है। बता दें कि श्वेता ने दो शादी की हुई है, लेकिन दोनों शादी टिक नहीं पाई। तलाक के बाद उन्होंने शादी से दूरी बना ली।
जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। बता दें कि दोनों की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक थे, लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। तलाक होने के बाद एक्ट्रेस अभी तक सिंगल हैं।
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram