बॉलीवुड और क्रिकेट इंडस्ट्री का काफी पुराना नाता रहा है। काफी लंबे समय से बॉलीवुड की हसीनाएं और क्रिकेटर्स के बीच में अफेयर की चर्चाएं सुनने को मिल जाती हैं।
हालांकि, बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेज ने क्रिकेटर्स से शादी भी चलाई है, जिसमें से कुछ का रिलेशनशिप ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाया।
ऐसे में आइए आज हम आपको कुछ ऐसी हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने क्रिकेटरों से शादी रचाई है।
पंजाबी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस गीता बसरा ने क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ शादी की है। एक्ट्रेस बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक कई आइटम नंबर्स में नजर आ चुकी हैं। बता दें कि नताशा ने साल 2020 में हार्दिक पांड्या के संग शादी की थी, लेकिन अब दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।
बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में से एक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की है। दोनों ने साल 2017 में एक दूजे से हो गए थे। वह दोनों काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। हालांकि, अब वह दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं।
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ धनश्री वर्मा ने साल 2020 में घर बसाया था, लेकिन अब वह दोनों साथ नहीं हैं।
हेजल कीच बॉलीवुड की कई फिल्मों में दिखाई दी हैं। उन्होंने साल 2016 में भारतीय क्रिकेटर युवराज से शादी कर घर बसाया।
बॉलीवुड और क्रिकेट इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram