भोजपुरी सिनेमा आज केवल यूपी-बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में देखा और पसंद किया जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है।
भोजपुरी फिल्मों के गाने से लेकर, एक्टिंग और डांस तक कमाल होता है। इस इंडस्ट्री से जुड़े कई ऐसे सितारे हैं, जिन्हें दुनिया भर में खास पहचान मिली है।
भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्हें फैंस देखना खूब पसंद करते हैं और उनको अपनी शानदार फिल्मों से खूब पहचान मिली। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में।
भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। उन्होंने भोजपुरिया राजा, सत्या, जय हिंद और मैंने उनको सजन चु लिया जैसी शानदार फिल्मों से खूब पहचान मिली।
भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर्स में से एक निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव हैं, जिन्होंने निरहुआ रिक्शावाला, राजा बाबू, जिगरवाला जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।
खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। एक्टर की पहली फिल्म साजन चले ससुराल से खूब पहचान मिली।
मनोज तिवारी फिल्मी दुनिया में ही नहीं, बल्कि राजनीति में भी अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने फिल्म ससुरा बड़ा पईसावाला से अपने करियर की शुरुआत की।
रवि किशन ने भोजपुरी के साथ ही हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। उनका भी फिल्मी दुनिया के साथ-साथ राजनीति से गहरा रिश्ता है। रवि ने अब तक 700 से भी ज्यादा फिल्में दे चुके हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram