शरीर को तबाह कर देती हैं ये 5 बुरी आदतें


By Ashish Mishra31, Mar 2024 04:47 PMjagran.com

शरीर पर बुरा असर

व्यक्ति की कई आदतें ऐसी होती हैं जिसका शरीर पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि किन आदतों को अपनाने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है?

आदतों का प्रभाव

अच्छी आदतें व्यक्ति को अच्छा और बुरी आदतें बुरा बना देती हैं। शरीर को हेल्दी रखने से लिए हमेशा अच्छी आदतें अपनाना चाहिए।

स्मोकिंग करने की आदत

आज के समय में अधिकतर लोग स्मोकिंग जैसी गलत आदतों का अपनाने लगे हैं। स्मोकिंग करने से फेफड़े पर बुरा असर पड़ता है।

गलत खानपान

अक्सर लोग मसालेदार चीजों को ज्यादा खाना पसंद करते हैं। जंक फूड्स खाने से डायबिटीज, मोटापा और कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा रहता है।

पर्याप्त नींद न लेना

आजकल काम के चलते व्यक्ति ज्यादा देर तक जागता रहता है। यह आदत शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। रोजाना 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना चाहिए।

फिजिकल एक्टिविटी न करना

आज के समय में ज्यादातर लोग बैठकर कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करते हैं। इससे शरीर को नुकसान होने लगती है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी करना चाहिए।

तनाव की समस्या

अक्सर लोग किसी भी बात को लेकर तनाव में रहने लगते हैं। यह आदत शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए तनाव से दूर रहना चाहिए।

एक्सरसाइज करना

अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं तो रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें। ऐसा करने से हड्डियों के साथ मांसपेशियां भी मजबूत रहती हैं।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए अच्छी आदतों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ