Lohri 2025: इन 5 पकवानों से पूरा करें खुशियों का ये त्योहार


By Priyam Kumari12, Jan 2025 05:01 PMjagran.com

खुशियों का त्योहार लोहड़ी

लोहड़ी भारत में सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। खास तौर पर हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के लिए। लोहड़ी के दिन लोग लकड़ियां इकट्ठा करके जलाते हैं और नाच-गाने का भी मजा लेते हैं।

लोहड़ी के 5 मुख्य पकवान

लोहड़ी के पकवान न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत तरह से फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं लोहड़ी के उन 5 पकवानों के बारे में, जिनके बिना लोहड़ी का त्योहार अधूरा माना जाता है।

रेवड़ी

लोहड़ी बिना रेवड़ी के फीका-सा रहता है। रेवड़ी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही शरीर को एनर्जी देती है। रेवड़ी शरीर के लिए काफी तरीके से फायदेमंद होती है।

गुड़ की चिक्की

लोहड़ी का त्योहार बिना गुड़ की चिक्की खाए अधूरी मानी जाती है। यह गुड़ और तिल से बनाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

तिल के लड्डू

लोहड़ी का सबसे लोकप्रिय पकवान तिल के लड्डू भी हैं। तिल में आयरन के गुण होता हैं, जो दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, सर्दियों के लिए ये पकवान बेस्ट होता है, क्योंकि तिल और गुड़ का मेल शरीर को गर्म बनाए रखता है।

आटे की पिन्नी

आटे की पिन्नी गेहूं के आटे, गुड़, मेवे और घी से बनाया जाता है। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है। साथ ही, ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है।

सरसों का साग और मक्के की रोटी

पंजाब का मशहूर पारंपरिक पकवान सरसों का साग और मक्के की रोटी होता है। लोहड़ी के दिन इसे खाना जरूर माना जाता है। यह प्रोटीन, फाइबर से भरपूर होता है, जो आंखों और त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है।

इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva