दूध पोषक तत्वों से भरपूर एक हेल्दी ड्रिंक होता है, जिसे पीने से हड्डियां मजबूत होने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होती हैं।
अगर आप दूध में गुड़ मिलाकर पिएं तो इसके फायदे दोगुने हो सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताएंगे गुड़ वाले दूध के ऐसे ही कुछ फायदे के बारे में।
अगर आप दूध में गुड़ मिलाकर पीते हैं, तो अच्छी नींद आती है। इसमें ट्रिप्टोफैन नाम का एक एमिनो एसिड होता है, जो शरीर में मेलाटोनिन और सेरोटोनिन नाम के न्यूरोट्रांसमीटर को बनाता है।
आप रोजाना रात सोने से पहले गुड़ वाला दूध पीते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है, जिससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। साथ ही, तनाव भी कम होता है।
गुड़ का दूध पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत दिलाता है और क्रैम्प्स को भी कम करने में मददगार है। इसलिए महिलाओं के लिए इसका सेवन बहुत बेहतरीन है।
दूध में गुड़ मिलाकर पीने से अपच जैसी समस्याएं दूर होता है और गैस, ब्लोटिंग व एसिडिटी से भी छुटकारा मिलता है। वहीं, यह पाचन को भी दुरुस्त बनाता है।
इस ड्रिंक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और बीमारियों से बचाव करता है। रात को सोने से पहले गुड़ का दूध पीने से शरीर को कई तरह के लाभ होते हैं।
इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva