कई लोगों की आंख में परेशानी होने पर धुंधला दिखाई देने लगता है। ऐसे में डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन चीजों को खाने से आंख की रोशनी बरकरार रहती है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे डाइट में शामिल करने से आंख हेल्दी रहती है। इसके साथ ही, किसी भी चीज को देखने में परेशानी नहीं होती है।
इसमें विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो आंख की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
यह आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना आंवले का जूस पीने से आंख की रोशनी बरकरार रहती है और मोतियाबिंद जैसी समस्या होने का भी खतरा कम रहता है।
इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद है। रोजाना किशमिश भिगोकर खाने से आंख की रोशनी बरकरार रहती है।
इसमें विटामिन ए, सी, ई और और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आंखों की क्रियाशीलता को बनाए रखने में मददगार हैं। अंजीर खाने से धुंधला दिखाई देने की समस्या नहीं होती है।
आंखों को हेल्दी रखने में एक्सरसाइज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है, जिससे आंखों को पर्याप्त पोषक मिलता है।
आंखों को हेल्दी रखने के टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ