भयंकर गर्मी में 'गोंद कतीरा' खाने के 4 अद्भुत फायदे


By Shradha Upadhyay22, Jun 2024 06:11 PMjagran.com

गोंद कतीरा क्या है?

शायद आप में से बहुत कम लोगों ने गोंद कतीरा का नाम सुना होगा। जो कि हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। इस इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है।

कैसे मिलता है गोंद कतीरा

आपको बता दें गोंद कतीरा नीम, बबूल और कीकर जैसे पेड़ों से निकलता है। जो कि देखने में चिपचिपा जैली जैसा होता है। जिसे सुखाकर कतीरा बनाया जाता है।

गोंद कतीरा गर्मियों में रामबाण

वही गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन सेहत के लिए रामबाण है। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है। ऐसे में चिलचिलाती गर्मी में इसको खाने से शरीर को ठंडक मिलती है।

गोंद कतीरा के फायदे

तो आज हम आपको गोंद कतीरा खाने के अद्भुत फायदे बताने जा रहे हैं। इसका खुद का स्वाद नहीं होने की वजह से आप इसे दूध या पानी में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

हीट स्ट्रोक से बचाव

अक्सर भयंकर गर्मियों में लोगों को हीट स्ट्रोक की समस्या होने लगती हैं। ऐसे में गोंद कतीरा के तासीर ठंडी होने की वजह से हमें घर से बाहर निकलने से पहले इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

मुंह के छाले ठीक

यदि आपको अक्सर मुंह में छाले की समस्या रहती हो तो आप गोंद कतीरे का पेस्ट बनाकर इसके कटी जगह या छालों पर लगाए। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।

नोज ब्लीडिंग रोके

कुछ लोगों को गर्मी में मौसम में नोज ब्लीडिंग की समस्या होने लगती है। उन लोगों को गोंद कतीरा की ड्रिंक का सेवन करना चाहिए।

वेट कंट्रोल करे

इसके साथ ही गोंद कतीरे में फाइबर की मात्रा अधिक होने से इसके सेवन से पेट भरा हुआ लगता है। ऐसे में ये वजन कम करने में भी सहायता करता है।

ऐसे ही स्वास्थ्य से जुडी जानकारियों के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ