30+ महिलाओं के लिए हड्डियों की सेहत बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर जब मेनोपॉज के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती है। आइए स्टोरी से जानते हैं किन चीजों का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप दूध और डेयरी उत्पादों का सेवन करें। यह कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों की सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
क्या आप जानते हैं हरी पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम और विटामिन के गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
नट्स और बीजों में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होते हैं, जो हड्डियों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण हैं। महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
ज्यादातर महिलाएं मछली खाना पसंद करती हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन डी के गुण होते हैं, जो हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
अंडे में विटामिन-डी और कैल्शियम होते हैं, जो हड्डियों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण हैं। महिलाएं रोज अंडे खाने चाहिए।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दालों का सेवन करना चाहिए। साथ ही, दालों में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस के गुण हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
सोया उत्पादों में कैल्शियम और विटामिन डी होते हैं जो हड्डियों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण हैं।
30 के बाद सभी महिलाएं हड्डियों को मजबूत करने के लिए इन चीजों का सेवन करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva