सूर्य के गोचर से इन 3 राशियों को मिलेगी सफलता, होंगे करोड़पति


By Ashish Mishra08, Jan 2025 04:04 PMjagran.com

ग्रह का राशि परिवर्तन

ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ होते हैं। आइए जानते हैं कि सूर्य देव के गोचर से किन राशियों को कार्य में सफलता मिलेगी?

मकर संक्रांति 2025

इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करते हैं। मकर संक्रांति से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।

सूर्य का गोचर 2025

ज्योतिषीयों के अनुसार, 14 जनवरी को सुबह 08 बजकर 55 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव इस राशि में 11 फरवरी 2025 तक रहेंगे।

इन राशियों को मिलेगी सफलता

सूर्य देव के गोचर से कई राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही, इन जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

धनु राशि के जातक

सूर्य देव के मकर राशि में गोचर से धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इन जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन राशि के जातक

सूर्य देव के राशि परिवर्तन से मीन राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। इसके अलावा, इन जातकों की कुंडली में सूर्य की स्थिति भी मजबूत होगी।

मेष राशि के जातक

सूर्य देव के गोचर से इस राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही, इन जातकों के रुके हुए कार्य होंगे और धन लाभ के योग बनेंगे।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

सूर्य देव के गोचर से इन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इन जातकों की आमदनी में इजाफा होगा और कंगाली से छुटकारा मिलेगा।

पढ़ते रहें

ग्रहों के राशि परिवर्तन से होने वाले फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ